फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो नहीं मिलेगी प्रेरकों को छुट्टी

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोलेंगे साक्षरता केंद्र, होगी पढ़ाई, विद्यालयों में मुहैया कराए गए कमरे
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में भले ही शिक्षकों को छुट्टियां मिल जाएं लेकिन प्रेरक इससे दूर रहेंगे। महकमा उनको छुट्टी नहीं दे रहा है और इस दौरान उनको निरक्षरों को पढ़ाना पड़ेगा और इसके लिए ग्राम पंचायत वार उनको विद्यालयों में कमरे भी मुहैया करा दिए गए हैं। महकमे ने फरमान की आनाकानी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की छुट्टियां हो चुकी हैं और जल्द ही शिक्षक भी छुट्टी पा जाएंगे लेकिन प्रेरकों के साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। महकमे ने उनको कोई भी छुट्टी नहीं देने का मन बनाया है। फरमान के तहत उनको अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में निरक्षरों को पढ़ाना पड़ेगा और इसके लिए विद्यालयों में उनको कमरे भी आवंटित कर दिए गए हैं। जिसमें वह 15 साल से अधिक उम्र वाले निरक्षरों को पढ़ाएंगे। इसके लिए उनको ट्रेंड भी किया गया है। महकमा इसको लेकर काफी गंभीर है और किसी कीमत पर इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं करने के मूड में है। केंद्रों की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण भी होंगे और जो केंद्र बंद मिलेंगे उनके प्रेरकों पर कार्रवाई निश्चित है और इसमें किसी केेेे माफी नहीं दी जाएगी। इसके प्रेरकों को अलग अलग ताकीद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी भरत कुमार वर्मा के अनुसार सभी प्रेरकों को साक्षरता केंद्र खोलने हैं और इसके लिए उनको बता दिया गया है। छुट्टी नहीं होगी और केंद्र बंद मिले तो कार्रवाई निश्चित है। सभी को विद्यालयों में कमरे मुहैया कराए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें