फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो ट्राॅलियां जोड़कर गन्ना ढाेते हैं चालक, हादसों का डर

विज्ञापन
मझगई में दो ट्रॉलिया जोड़कर सड़क पर दौड़ता ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जोड़कर गन्ना ढोने का चलन लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। हादसों में कई लोग जान भी गवां चुके हैं, मगर जिम्मेदार फिर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ चीनी मिल हैं। गन्ना सीजन शुरू होने से सभी सड़कें व्यस्त रहती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित रहता है। गन्ना वाहनों की वजह से कभी-कभी जमा की स्थिति भी बन जाती है। गन्ना सीजन में सबसे ज्यादा परेशानी डबल ट्राॅलियां बढ़ा रही हैं। गोला, बिजुआ, पलिया, खमरिया, हरगांव, खंभारखेड़ा आदि लगभग सभी चीनी मिलों पर दो ट्राॅलियां जोड़कर गन्ना पहुंचाया जा रहा है।
-
एक लाइट वाले ट्रैक्टर रात में बढ़ाते हैं मुसीबत
गन्ना सीजन में एक लाइट वाले ट्रैक्टरों से सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। रात के समय सामने वाले वाहन को अंदाजा नहीं लग पाता है कि वह चार पहिया वाहन है या फिर बाइक है। ऐसे में हादसे होते हैं। एक लाइट वाले ट्रैक्टरों के संचालन पर पूरी तरह रोक है, लेकिन जिम्मेदार इस पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझते हैं
विज्ञापन

-
बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे गन्ना वाहन
गन्ना सीजन शुरू होने से पहले ही वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए जाने का आदेश शासन ने दिया था। आदेश के बाद कुछ वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए भी गए, लेकिन अब भी काफी ऐसे वाहन हैं, जिनमें नहीं लगे है। बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहन रात के समय हादसों की वजह बनते हैं। अभी तीन दिन पहले ही फरधान और फूलबेहड़ क्षेत्र में क्रमशा एक कार व एक बाइक पीछे से ट्रॉली में घुस गई थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी। इन हादसों की वजह दोनों ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर न होना बताया जा रहा है।

चीनी मिलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों पर रोक लगाएं। किसानों को भी चेताया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो चीनी मिलों पर कार्रवाई के साथ ही किसानों के सट्टे भी निरस्त किए जाएंगे।
-वेद प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
-
जिले की सभी चीनी मिलों और गन्ना विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। इसमें दो ट्रॉलियों और बिना रिफ्लेक्टर वाहन के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया था। पिछले दिनों कई ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

-अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ

मझगई में दो ट्रॉलिया जोड़कर सड़क पर दौड़ता ट्रैक्टर। संवाद

मझगई में दो ट्रॉलिया जोड़कर सड़क पर दौड़ता ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें