घटना कस्बे के तिकोनाफार्म निवासी सिकंदर सिंह उर्फ माले के साथ हुई। वह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर पलिया चीनी मिल गया था। गन्ना तौलवाकर शनिवार की तड़के वह घर वापस आ रहा था, इस दौरान बेला गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली से छूटकर सड़क किनारे खेत में काफी दूर तक पलटता चला गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने चालक को नीचे से निकाला। उसको लोगों ने पलिया सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।