तीन फरवरी की देरारात पलिया से लौट रहीं डीएम किंजल सिंह ने शारदापुल पर एक लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा था। डीएम ने फौरन ही पुलिस को बुलवा लिया था। इस दौरान चालक भाग निकला था और डीएम के मुताबिक उसने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया था। जांच में पाया गया था कि लकड़ी वन निगम की है और संपूर्णानगर क्षेत्र में हो रहे निगम के कटान से भीरा डिपो में पहुंचाई जा रही है। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने चालक मसरूर निवासी शेरपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत के खिलाफ ट्रांजिट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तीन दिन बाद भी चालक हाजिर नहीं हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली और लकड़ी अभी थाने में है।