फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्याऊ खुद प्यासे... अपना इंतजाम आप खुद करें

विज्ञापन
शाहपुरा कोठी चौराहे पर लगा सार्वजनिक प्याऊ-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी शुरू हो गई है। इस बार नगर पालिका क्षेत्र के सार्वजनिक प्याऊ खुद प्यासे हैं, ऐसे में राहगीरों की प्यास नहीं बुझा सकेंगे। अनदेखी की वजह से नगर पालिका क्षेत्र के प्याऊ खराब हो चुके हैं। ठंडा पानी तो छोड़िए, कैसा भी नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में दूरदराज से आने वालों लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ताल की गई तो अधिकांश प्याऊ खराब मिले। शहर में नगर पालिका परिसर में लगे प्याऊ को मिलाकर पांच सार्वजनिक प्याऊ हैं। जिनमें से तीन पूरी तरह खराब है। जबकि नगर पालिका में लगा प्याऊ कभी चलता है तो कभी नहीं चलता है। हीरालाल धर्मशाला के पास लगा प्याऊ ही चलती हालत में मिला। शहर में दो जगहों पर निजी सामाजिक संस्थाओं के प्याऊ लगे हैं। करीब 15 जगहों पर पानी की टंकी रखकर लोगों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था की गई थी।

चुनाव के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद
नगर पालिका ने शहर के कुछ नए स्थानों पर प्याऊ स्थापित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया लेकिन आचार संहिता लागू हाेने से प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। ईओ का कहना है कि नए प्रस्ताव भेजे हैं, चुनाव के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ईद पर भी गोटैय्याबाग में पानी की किल्लत
ईद के मौके पर नगर पालिका के मोहल्ला गोटैय्याबाग में पानी की किल्लत हो रही है। बृहस्पतिवार को ईद का त्योहार है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार पानी को लेकर शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जेई जल जितेंद्र सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को भेजा गया है, त्योहार में पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

इन पांच जगहों पर लगे हैं प्याऊ
1. शहर की शाहपुरा कोठी पर
2. शहर की सौजन्या तिराहे पर
3. बेहजम रोड पर संत निरंकारी के समीप
4. हीरालाल धर्मशाला के समीप
5. नगर पालिका परिसर
-
निजी प्याऊ
1. गढ़ी रोड रथ वाले मंदिर के पास
2. संकटा देवी चौकी के समीप
-
अभी कुछ दिन पहले ही प्याऊ सही कराए गए थे। यदि कोई प्याऊ खराब हैं तो उसे जल्द ही सही कराया जाएगा। आचार संहिता से पहले कुछ नए प्याऊ लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजे थे, चुनाव के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें