फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भरपूर पानी पीयें, तेल मसाले से रहें दूर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामले जिला अस्पताल में भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का सुझाव है कि तेल-मसालों से दूर रहें। भरपूर पानी पीयें। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ ही किडनी में भी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि तेज धूप, भीषण गर्मी व लू की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लापरवाही के कारण लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। इससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल भी पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लंबे समय तक पानी की कमी होने से इसका असर किडनी पर पड़ता है। इसलिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। धूप में निकलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही मौसमी फलों व जूस का भी सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।इसके अलावा तली-भुनी चीजों का भी प्रयोग कम करें।
विज्ञापन



तीन दिन बाद खुली ओपीडी, 1661 मरीज पहुंचे
शनिवार को बकरीद और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को तीसरे दिन जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो 1661 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंचे। वहीं त्वचा के करीब 170 मरीज पहुंचे, जबकि नाक, कान, गला की शिकायत लेकर भी तकरीबन 150 मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाए के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। औषधि वितरण कक्ष के सामने दवा पाने के लिए भी लोगों के पसीने छूट गए।




50 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बताए लू से बचाव के उपाय
ममरी। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सुहेला के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में लगे कैंप में 50 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
डॉ. हरबंस की मौजूदगी में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 50 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस मौके पर डॉक्टरों ने मौजूद लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि घर से बाहर निकलने पर सिर, मुंह और शरीर को कपड़े से ढककर रखें। नींबू के पानी का प्रयोग करें। साथ ही ठंडे पेय का प्रयोग करें। शिविर में सुहेला, अजान, देउवापुर, बघेल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें