फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे हनुमान मंदिर, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Tue, 07 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हनुमान जी
विज्ञापन
सजे हनुमान मंदिर, गूंजे बजरंगबली के जयकारे
विज्ञापन

तीसरे बड़े मंगल पर भंडारों की धूम, श्रद्धालुओं ने राहगीरों को रोक-रोक कर पिलाया शरबत
जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे आयोजित किए। कई जगह सबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। कहीं बूंदी तो कहीं लड्ड़ू या हलवे का प्रसाद बांटा गया। बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। हनुमान मंदिरों को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिन भर हनुमान मंदिर ही नहीं पूरा शहर बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। 
शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने भंडारा किया। पुलिस लाइंस, जिला अस्पताल कचहरी के निकट भंडारों में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर रिटायर्ड इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली दफ्तर के पास बूंदी का प्रसाद बांटा। शाहपुरा कोठी चौराहा, मेन रोड, बस स्टेशन रोड, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड मेला रोड, संकटादेवी रोड, आनंद टाकीज रोड पर श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ का सिलसिला दिन भर जारी रहा। 
विज्ञापन

पलियाकलां। यहां स्टेशन रोड, नगर पालिका रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड सहित तमाम जगहों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को हलवा, पानी, शरबत आदि बांटा गया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में बड़े मंगल पर जगह जगह प्याऊ और भंडारे लगाए गए जो पूरे दिन चलते रहे। साथ ही नगर के हनुमान मंदिरों में मूर्तियों का शृंगार कर भोग लगाया गया है। अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित दुुर्गा मंदिर के द्वार पर पूर्व विधायक भाजपा नेता अरविंद गिरि, जनार्दन गिरि, अजय गिरि, धर्मेंद्र गिरि, महेंद्र गिरि, रामदास गुप्ता, नितिन दुबे, मोहित सिंह, प्रमोद अवस्थी, केतन सक्सेना, दिलीप यादव, संजीव शर्मा ने शरबत पिलाया। वहीं पौराणिक शिव मंदिर के पास मीतू गिरि, डीके पंकजए शिवम गिरि, वीरू शाह, श्रीचंद शाह, मनोज शाह आदि ने भंडारा किया। 
ममरी। खोखाय के हनुमान मंदिर पर बूधरलाल वर्मा, मंदिर पुजारी संत नारायणदास, नरसिंहपुर निवासी प्रेमचंद वर्मा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे को सफल बनाने में पूर्व प्रधान ऊषा देवी, प्रेमचंद, राममूर्ति, अमित कुमार, सुमित कुमार, कमलेश कुमार, सुंदरलाल, हरीकृष्ण, रामसरन आदि का विशेष सहयोग रहा।
बांकेगंज। श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर सुशील भार्गव, अमित कुमार, प्रमोद, रवि जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
तिकुनियां। कस्बे में  अस्पताल रोड पर पवन छाबड़ा समेत कई श्रद्धालुओं ने राहगीरों को भोजन कराया और ठंडा पानी पिलाया। वहीं स्टेशन रोड पर शानू गुप्ता ने भोजन और ठंडा पानी पिलाकर पुण्य कमाया। 
गुलरिया। जगह जगह हनुमान भक्तों ने तपती धूप में राहगीरों को शरबत पिला कर पुण्य अर्जित किया। मितौली। ग्राम पकरिया जलालपुर कल्लियारामपुर खुर्दा रतहरा और मितौली में शिव भोले समिति ने प्रसाद बांटा।
खीरी टाउन। बडे मंगल पर खीरी कस्बा स्थित बूढ़ीमाता मंदिर के पास भक्तों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कस्बे में चौकी के सामने बूढ़ीमाता मंदिर परिसर में भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भीषण गर्मी में निकलने वाले लेागों को रोक-रोक कर शरबत, पानी पिलाया। 
निघासन। जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर कस्बे में कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया। पंकज मौर्या, प्रदीप बाथम, संतोष बाथम ने दुर्गा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
मोहम्मदी। जेठ माह के तीसरे मंगलवार को शरबत तथा पूड़ी सब्जी आदि बांटीं। प्राकृतिक आपदा सहायतार्थ समिति के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला बाजारगंज में हलवा और शरबत बांटा गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, पुष्पराज, अंकित मिश्रा, ज्योतिर्मय बरतरिया, शिवम गुप्ता, देवेश बाजपेई, चेतन बरतरिया, पवित्र गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पुतन्नी चौराहे पर फ्रेन्डस क्लब ने शरबत बांटा। 
बिजुआ। बिजुआ कस्बे में पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं ने शरबत पिलाया। गुलरिया चीनी मिल के पास उप महाप्रबंधक गन्ना की अगुवाई में राहगीरों को शरबत एवं प्रसाद बांटा गया। चीनी मिल गेट पर मिल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने टेंट लगाकर हनुुुमान जी को भोग लगाकर शरबत बांटा। बस्तौली चौराहे पर गांव की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। 
ओयल। हनुमान मंदिर, ओयल चौराहा मंदिर तथा स्वास्थ्य  केंद्र के पास स्थित मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भीखमपुर। श्रद्धालुओं ने जगह जगह शरबत पिलाया और प्रसाद बांटा। इस दौरान गिरीश चंद्र शुक्ला, राजीव पाल वर्मा, बाल गोविंद वर्मा, राम सिंह पटेल, गुड्डू मिश्रा, उमेश वाजपेयी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें