फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के लिए सजे देवी मंदिर और मूर्तियां

Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
navratri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली की रंग बिरंगी झालरों से जगमगाए मंदिर
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, कल घरों में होगी कलश स्थापना
नवरात्र के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर सज कर तैयार हो गए हैं। पंडालों में स्थापित करने के लिए मूर्तियों को कलाकार अंतिम रूप दे रहे हैं। देवी मंदिरों में रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है, अब इन्हें बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। जागरण के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं। इसके साथ पूजा सामग्री से बाजार सज गई है। 
शहर के सबसे प्राचीन संकटादेवी मंदिर में रंग रोगन के बाद आज दिनभर मंदिर को बिजली की झालरों से सजाने का काम जारी रहा। मंदिर के मुख्य द्वार को बिजली की झालरों के साथ-साथ रंग बिरंगे फूलों की लड़ियों से भी सजाया जा रहा है। मंदिर में जागरण के लिए बनाए जा रहे पंडाल में स्थापित करने के लिए देवी प्रतिमा को अंतिम रूप दिया गया। यहां मूर्ति और कलश स्थापना शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद होगी। 
विज्ञापन

संकटादेवी मंदिर के अलावा, शीतलादेवी मंदिर और वंकटादेवी मंदिरों में भी साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। इन मंदिरों में पूरे नौ दिन तक मेला रहेगा। इस बीच जगह-जगह जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालु शनिवार से उपवास शुरू करेंगे। शनिवार को ही सुबह घरों में  कलश स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन

नवरात्र के लिए शहर की बाजार पूजन सामग्री से सज गई हैं। मां को अर्पित करने के लिए लाल चूनर, श्रृंगार सामग्री के अलावा, हवन सामग्री, मिट्टी के कलश, पान, सुपाड़ी, जायफल, कपूर आदि से दुकानें पट गई हैं। घरों पर स्थापित करने के लिए देवी और हनुमान के चित्र अंकित झंडे भी खूब बिक रहे हैं। घरों में स्थापित करने के लिए छोटी दुर्गा प्रतिमाओं की काफी मांग रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें