फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जरा सी बारिश में उफनाए नाले, जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार को झमाझम बारिश ने पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। लोगों को प्रमुख मार्गों और गलियों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, लखीमपुर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही बादल छा गए थे। सुबह करीब नौ बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और फिर थोड़ी देर में झमाझम बारिश होने लगी। सुबह करीब 10 बजे थोड़ी देर के लिए बारिश थमी, लेकिन 11 बजे के बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से लखीमपुर के सौजन्या चौक से राजापुर मार्ग पर, आवास विकास, नई बस्ती, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत परिसर आदि अन्य स्थानों पर पानी भरा गया। यह हाल तक है, जब पालिका नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान चलाने की बात कह रहा था।
-
बारिश में चालकों को दिन में भी जलानी पड़ीं लाइटें
मैलानी। झमाझम बारिश के चलते वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। सुबह से ही काली घटाएं छाई थीं। आठ बजते-बजते घनघोर काले बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि दिन में भी रात जैसा अहसास होने लगा। साढ़े आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। नतीजतन वाहन चालकों को सड़क पर चलने के लिए दिन में भी लाइटें जलानी पड़ीं। संवाद
विज्ञापन


बारिश से निचले मोहल्लों में हुआ जलभराव
पलियाकलां। बुधवार को सुबह घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलने के बाद सात बजे के बाद बरसात शुरू हो गई। पहले काफी तेज बारिश हुई लेकिन बाद में यह बूंदाबांदी में बदल गई। दोपहर 12 बजे तक बूंदाबांदी का आलम रहा, लेकिन उसके बाद भी उमस से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद पलिया क्षेत्र में धूप भी निकली, जिससे पारा फिर से 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। तेज हवाओं के बीच होने वाली उमस से बरसात भी निजात नहीं दिला सकी। संवाद
-
बारिश से आवागमन में दिक्कतें
मझगईं। नौगवां कस्बा की मेन बाजार में निघासन मार्ग के दोनों तरफ नालियों का निर्माण न होने से बारिश होने पर उसका पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे लोगों को जहां आवागमन में परेशानियां हुईं। वहीं व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारी कैलाश, बरकत अली, सेवकराम, मोहित नाग, साहिल हुसैन, धर्मेंद्र, मनमोहन सिंह, रामानंद, हसरत अली आदि ने सड़क के दोनों तरफ जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें