फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाले नहीं संभाल पाए बारिश का पानी, सड़कें हुईं लबालब

Thu, 02 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी चौराहे पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के दौरान शहर में कई स्थानों पर नाले बारिश का पानी तेजी से नहीं निकाल सके, जिससे रेलवे स्टेशन, जिला महिला अस्पताल, गांधी पार्क, कचहरी मार्ग, गोला रोड, मेन रोड समेत कई इलाकों की सड़कें लबालब हो गईं।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया, लेकिन जहां नाले चोक थे और सड़कों पर पहले से गड्ढे थे, वहां लंबे समय तक जलभराव बना रहा। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर पानी भर जाने से यात्रियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी से बचते हुए आवागमन करना पड़ा। जिला महिला अस्पताल के सामने, गांधी पार्क के सामने कचहरी मार्ग, गोला रोड, मेन रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति रही।
नगर पालिका के अनुसार, एक अप्रैल से शहर में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो अब भी जारी है। करीब 85 प्रतिशत नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और केवल कुछ वार्डों में कार्य शेष है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश नालों की सफाई होने के कारण बारिश रुकने के बाद पानी तेजी से निकल गया। हालांकि, गुरु गोविंद सिंह चौक के पास राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) की दीवार के किनारे बना नाला पूरी तरह चोक होने से इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रही।

अतिक्रमण भी बढ़ा रहा जलभराव
शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की एक बड़ी वजह नालों पर हुआ अतिक्रमण भी माना जा रहा है। मेन रोड, संकटा देवी चौराहा, कचहरी मार्ग, अस्पताल रोड और बस स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर दुकानदारों ने नालों के ऊपर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इससे नालों की नियमित सफाई और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। बारिश के समय पानी नालों में जाने के बजाय सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यदि नगर पालिका समय रहते अतिक्रमण हटवाकर बंद पड़े नालों को खुलवा देती तो जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी। सबसे अधिक पानी उन्हीं स्थानों पर भरा, जहां नाले अतिक्रमण की चपेट में हैं।
-
कुछ वार्डों में नालों में सफाई का काम रह गया है। दो माह बीतने पर कई नालों में फिर गंदगी भर जाती है, इसलिए उनकी दोबारा सफाई कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने से भी कई सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के पूरे मौसम में यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

- संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर

संकटा देवी चौराहे पर हुआ जलभराव। संवाद

संकटा देवी चौराहे पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें