निघासन। नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार कस्बे में नाला बनने का निर्माण कार्य शुरू होने पर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया। पलिया और झंडी रोड पर नाला निर्माण की मंजूरी के बाद प्रशासन ने राजस्व मानकों के अनुरूप सड़क से 35 फुट की दूरी लेकर नाला निर्माण चिह्नित किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को रविवार तक की मोहलत दी थी। ईओ जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए करीब सौ मीटर तक खोदाई के बाद काम रोका जाएगा। इतने निर्माण के बाद आगे की खोदाई होगी। संवाद