आईएएस मनीषा धारवे ने किया नवाचार का निरीक्षण। स्रोत :किसान
मोहम्मदी। गांव अलीनगर में नरेंद्र वर्मा ने एक एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की 12 प्रजातियों की खेती शुरू की है। आईएएस मनीषा धारवे ने बृहस्पतिवार को खेती का निरीक्षण किया।
नरेंद्र वर्मा ड्रैगन फ्रूट के अलावा केला, धान व गन्ना के साथ मक्का, आलू, ब्रोकली जैसी सब्जियों की सहफसली भी करते हैं। वह दो बीघे में हुए ड्रैगन फ्रूट से इस सीजन में अबतक 60 हजार रुपये की बिक्री कर चुके हैं। 40 हजार रुपये की बिक्री प्रस्तावित है। एक किलो ड्रैगन फ्रूट के औसतन डेढ़ सौ रुपये मिलते हैं। पिछले रबी सीजन में उन्होंने एक बीघे में 2.5 क्विंटल काले गेहूं की फसल उगाई थी। संवाद