इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नए पदाधिकारी। स्रोत डॉक्टर
लखीमपुर खीरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. अखिलेश खरे को अध्यक्ष तो डॉ. मनोज शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया।
इनके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. आरके गुप्ता को, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. पुनीत मिश्र को कोषाध्यक्ष डॉ. एमआर ख़ान, डॉ. शरद सिंह को, मीडिया सचिव डॉ. पवन गर्ग और डॉ. एसपी अवस्थी को बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ. केके मिश्रा ने शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खरे ने संगठन को और मजबूत बनाने के साथ साथ सभी की सहभागिता पर जोर दिया। चिकित्सकों ने शहर में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।