फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनएचआई की लापरवाही से दर्जनों गांवों की बिजली गुल

Wed, 02 Aug 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बिजली लाईन ठीक करते कर्मी
विज्ञापन
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों की लापरवाही से दर्जनों गांवों की बिजली 48 घंटे से गुल है।
विज्ञापन

रविवार शाम एनएचएआई कर्मचारी जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर जलालपुर गांव के पास बारिश में हाईवे के किनारे बने रेनकट को दुरूस्त कर रहे थे। इस दौरान जेसीबी की चपेट में आने से उचौलिया फीडर की 11 केवीए की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे उचौलिया कस्बे सहित आस पास के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सोमवार से लाइन को दुरूस्त करने में लगे बिजली कर्मचारी मंगलवार शाम तक केबिल कहां पर कटी है उसका पता तक नहीं लगा सके। इस पर मंगलवार सुबह लखनऊ से आई फॉल्ट लोकेटर टीम ने अंडरग्राउंड केबल कहां पर कटी है इसका पता लगाकर बताया। इस मंगलवार शाम तक फाल्ट सही होने की उम्मीद लगने लगी थी, लेकिन शाम तक केबिल दुरूस्त न होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

........
ऐसी लापरवाही बन सकती है जानलेवा
यह तो गनीमत रही कि खुदाई के दौरान जब केबल कटा तब बिजली आपूर्ति बंद थी। जेई सुशील वर्मा का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में करंट होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं एनएचएआई कंस्ट्रक्शन कंपनी के एरिया मैनेजर जगदीश सरन का कहना है कि कर्मचारियों से अंडरग्राउंड केबल से दूर खुदाई करने के लिए कहा था, लेकिन कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस तरह की दुबारा पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन





......
वर्जन

टीम केबिल की फाल्ट सही करने में लगी है। उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक केबिल दुरूस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। -शुभम मौर्या एसडीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें