मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव बौधी खुर्द निवासी खुशनाज ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुशनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई 2024 को उसका निकाह जिला हरदोई के थाना लोनार के गांव एजा निवासी छोटे उर्फ इस्लामुद्दीन से हुआ था। ससुराल वाले दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांगकर प्रताड़ित करने लगे। 19 जून को सुबह 10 बजे घर से निकाल दिया। उसने जिला हरदोई के थाना मझिला के गांव नगरिया निवासी अपने फूफा शरीफ को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पति छोटे उर्फ इस्लामुद्दीन, जेठ छन्नू उर्फ इसरार, सास जन्नती, ननद हुसन बानो और ससुर जमालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद