फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति समेत छह पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रकाशनगर-कटहरी बाग निवासी विवाहिता ने पति व सास-ससुर समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि 27 अप्रैल 2018 को उसकी शादी धौरहरा के महाराजनगर निवासी अंकित कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति अंकित, ससुर रामदुलारे व अन्य ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ससुरालियों ने 25 अक्टूबर को उसे मारापीटा और जलाने का प्रयास किया। पास-पड़ोसियों के आ जाने से ससुरालियों ने उसे घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकित, ससुर रामदुलारे, सास गुड्डी, विनीत, मोहित व प्रीती पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें