लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाने के चंदीपुर निवासी विवाहिता ने महिला थाने में पति और सास-ससुर समेत सात ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि 29 अप्रैल 2022 को उसकी शादी पसगवां थाने के मुकद्दरपुर निवासी अतुल कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराली दहेज में मोहम्मदी में एक पक्का मकान और पिता की संपत्ति में एक तिहाई हिस्सा मांग रहे थे।
दहेज की मांग पूरी न होने पर शनिवार की रात करीब आठ बजे पति व अन्य ससुरालियों ने उसे मारापीटा और कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अतुल कुमार, सास सीता देवी, ससुर सर्वेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, रीतू देवी, आलोक कुमार व राजवीर पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। संवाद