फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम से कुचलकर अलीगढ़ के ट्रक मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला-लखीमपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास बैठे अलीगढ़ के ट्रक मालिक की अनियंत्रित डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को अलीगढ़ के मोहल्ला महफूजनगर में रहने वाले कुतुबुद्दीन पुत्र काले खां (50) बुधवार को चालक शकील के साथ ट्रक से सामान लेकर लखीमपुर आए थे। दोपहर के वक्त लखीमपुर-गोला रोड पर तुलसी हॉस्पिटल के पास ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी पर ट्रक खड़ाकर बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी समय एक अनियंत्रित डीसीएम ने कुतुबुद्दीन को कुचल दिया।
विज्ञापन

जबकि पास में बैठा चालक शकील बाल-बाल बच गया। हादसे में कुतुबुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ओम ट्रांसपोर्ट से डीसीएम भी कुछ सामान लेकर आई थी। एसएसआई सुनीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें