फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में दिसंबर से मिलेगी दोगुनी पेंशन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों की पेंशन में भी पांच सौ रुपये की हुई वृद्धि
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा किए जाने के बाद शासन ने एक दिसंबर 2021 से लाभार्थियों के खातों में एक-एक हजार रुपये दिव्यांग पेंशन भेजने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। वहीं कुष्ठ रोगियों को भी 2500 के बजाय 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 21 हजार दिव्यांग लाभार्थी हैं, जिन्हें अभी तक 500 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन मिल रही थी। इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं जनपद के 106 कुष्ठ रोगियों को भरण पोषण के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह कुष्ठावस्था पेंशन दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि बढ़ी हुई दरें एक दिसंबर 2021 से लागू होंगी, जिससे अगले माह में दी जाने वाली किस्त में नई दरों के हिसाब से पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें