फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों की इस बार दूज न कर पाने का बहनों का रहेगा मलाल

विज्ञापन
जेल डेस्क पर सामान की जांच करते जेल अधीक्षक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण जिला जेल में बंद भाइयों को मुंह मीठा न करा पाने का बहनों के दिल में काफी मलाल है, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा दी गई छूट पर खुशी भी जाहिर की है। गुरुवार को पहले दिन बहनों और उनके परिवार के करीब 88 लोगों ने रोली-अक्षत का लिफाफा और अन्य सामान जिला जेल की हेल्प डेस्क पर जमा किया।
विज्ञापन

जिला कारागार परिसर में बनाई गई हेल्प डेस्क पर रोली, अक्षत आदि सामान जमा करने आईं चफरिया निवासी सोमवती, कोतवाली तिकुनियां के गांव तकियापुरवा निवासी मीना देवी आदि ने बताया कि उन्हें इस बात का मलाल है कि साल भर का त्योहार है। इसके बाद भी वह अपने हाथों से भाई को टीका कर मुंह मीठा नहीं करा पा रही हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने जो छूट दी है। इससे उन्हें खुशी भी है। कम से कम भाई को रोली, अक्षत और अन्य सामान तो मिलेगा। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि पहले दिन करीब 88 लोगों ने आकर हेल्प डेस्क पर रोली, अक्षत और सामान जमा किया है। यह सामान 16 नवंबर को बंदियों को उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें