फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी की फिजूलखर्ची न करें वरना भुगतेगी आने वाली पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को कुंभी ब्लॉक सभागार में नेहरू युवा केंद्र ने जल संरक्षण विषय पर जनसंवाद संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला ने किया। पालिका अध्यक्ष ने विलुप्त हो रहे जल स्रोत कुओं के संरक्षण के लिए सहयोग के लिए अपील की। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लखपत राम वर्मा ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में एक एक जल संरक्षण का मॉडल केंद्र बनाया जाए और साथ-साथ इनकी निगरानी भी की जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संदीप कुमार वर्मा एवं कीर्ति वर्मा ने किया। कैच द रेन फेस तीन के तहत आयोजित की गई जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जल जीवन मिशन की डीआरपी उपासना मिश्रा, प्रधान प्रमोद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कनौजिया, सचिन दीक्षित, आनंद वर्मा, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें