फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया छात्रों का परीक्षण

Sat, 05 Sep 2015 11:01 PM IST
कुकरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज के डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील वर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम के डॉक्टर शुएब सिद्दीकी, निशा त्रिवेदी, कृष्णावती ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि कहकशां, दानिश, रूबी, बीरा में विटामिन ए की कमी, कौशल कुमार में त्वचा संक्रमण, महबीन, साजिया, अब्दुल मलिक के दांतों में कीड़ा लगा दिखा। उन्होंने छात्रों से साफ-सफाई और हरी सब्जी खाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर बेहतर साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अस्मत आरा, हुमैरा परवीन, सर्वेश कुमार, बिटोला देवी, गुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें