प्रीमेडिकॉन में डॉक्टरों को विभिन्न जानकारियां दी गईं
प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रीमेडिकॉन 2017 का आयोजन किया, जिसमें डॉक्टरों को बंधुत्व की भावना के साथ पीड़ितों की सेवा को प्राथमिकता दिए जाने की शपथ दिलाई गई।
प्रीमेडिकॉन का 13 वां समारोह सोमवार को शहर के एक मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पीके जोएल और विशिष्ट अतिथि राममनोहर लोहिया के प्रोफेसर डॉ. यशोधरा प्रदीप ने मां सरस्वती और भगवान धनवंतरि का पूजन करके किया। मुख्य अतिथि ने डॉक्टरों को हार्ट, कैंसर, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों के इलाज से संबंधित मेडिकल शिक्षा की जानकारी दी। डॉ.दिनेश दुआ ने देवकली मंदिर के बारेे में डॉक्टरों को बताया। डॉ.रुचिका अग्रवाल ने डॉक्टरों को जाति, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीयता और भेदभाव को मिटाकर पीड़ितों की सेवा करने को प्राथमिकता और वरीयता देने, बंधुत्व की भावना से मरीजों के सम्मान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने प्रीमेडिकॉन के गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.पवन गर्ग, चेयरमैन डॉ.संजय मेहरोत्रा, डॉ.रूबी मेहता, डॉ.केके मिश्रा, डॉ.एमआर खान, डॉ.रोचक टंडन, डॉ.रविशंकर वर्मा, डॉ.राकेश माथुर सहित जिले के कई डॉक्टर और फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।