फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी दो बजे तक  मरीजों को देखेंगे डॉक्टर  

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन ने दिए निर्देश, बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन का बैठना अनिवार्य
विज्ञापन

 सरकारी अस्पताल में अब पूरे सप्ताह बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन दो बजे तक बैठकर मरीजों को देेेखेंगे। शासन ने बुखार के चलते इसके निर्देश जारी किए हैं। हालांकि अभी तक छुट्टी के दिन सरकारी अस्पताल में 12 बजे तक ही मरीज देखे जाते थे, लेकिन अब बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन डॉक्टर का दो बजे तक मरीजों को देखना अनिवार्य कर दिया गया है।
डेंगू सहित चल रहे अन्य बुखार को लेकर शासन ने रविवार को भी मरीज देखने के निर्देश जारी किए थे, जिससे रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीज देखे जाने लगे थे। लेकिन शासन की ओर से अब अवकाश के दिनों में भी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ सहित फिजीशियन डॉक्टरों का बैठना अनिवार्य कर दिया है। इनके साथ ही जांच के लिए पैैथालॉजी और दवा वितरण काउंटर भी दो बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि अभी तक छुट्टी के दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही अस्पताल में मरीज देखे जाते थे, लेकिन अब अवकाश के दिन भी बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन को दो बजे तक मरीज देखने होंगे। जिसके चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा और फिजीशयन डॉ. आरएस मधौरिया ने दो बजे तक मरीज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपत्रित अवकाश पर 12 बजे तक ही मरीज देेखे जाते थे, लेकिन अब छुट्टी के दिन बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशयन दोपहर दो बजे तक अस्पताल में मौजूद रहकर मरीज देखेंगे।
डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें