फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा मामले में डॉक्टर ने दिए बयान

Tue, 11 Nov 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में बलरामपुर जिले में तैनात डॉ. राजकुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराए। पत्रकार रमन कश्यप के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. राजकुमार भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन

उन्होंने पैनल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए मृत्यु पूर्व की चोटों को मौत की वजह बताया। बताया कि मृतक के सीने की तमाम पसलियां टूटी हुई पाई गईं। साथ ही आमाशय और शरीर के अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। बचाव पक्ष की ओर से लाठी-डडों से मारपीट में ऐसी चोट होने की संभावना और सुझाव दिया गया तो डॉक्टर ने मना कर दिया। बताया कि कुचलने से ऐसी चोट लगना संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें