फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम...

Wed, 11 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज में आयोजित रात्रि जागरण में भगवान का रूप धारण किए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बांकेगंज। ज्येष्ठ माह के पांचवें एवं आखिरी मंगलवार पर बालाजी कमेटी ओर से मेला मैदान में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। दस बजे के बाद से ही कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम.. सरीखे भजन गीत गगन भेदी स्वर में गूंजने लगे।
विज्ञापन

मेला मैदान में लगे पंडाल में विराजमान भगवान श्रीराम दरबार में विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन और आरती के बाद हनुमान जी के रात्रि जागरण का शुभारंभ हुआ। इसमें मुरादाबाद से आए कलाकार तारिक किशोर ने भक्ति गीतों के जरिये हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। कमेटी के सदस्य महावीर प्रसाद जिंदल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायन जिंदल उर्फ बिट्टू अवनीश गुप्ता, रवि जायसवाल, विवेक सिंह, नीतेश कुमार, सुशील भार्गव, लालू, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें