फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में नियमित गश्त में न बरतें लापरवाही

विज्ञापन
दुधवा के पर्यटन परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद एफडी व अन्य।
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम एफडी ललित वर्मा ने अधीनस्थों संग बैठक की, जिसमें उन्होंने पेट्रोलिंग में लापरवाही न बरतने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम को दुधवा नेशनल पहुंचकर उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आ रहा है, ऐसे में सभी कार्यों को पहले से ही देख लें और तैयारियां पूरी कर लें। जंगल में नियमित गश्त करें और एप के जरिए भी जंगली इलाके पर नजर बनाए रखें। वाटर होल्स में पानी की कमी न आने दें। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में सुधार करें।
एफडी ललित वर्मा ने बताया कि इस बार दुधवा का पर्यटन पिछले सालों के तुलना में काफी बढि़या गया है। इस बार 2022-23 का पर्यटन भी काफी अच्छा रहा। जिसमें 15 नवंबर 2022 से 15 जून 2023 तक पार्क को एक करोड़ 45 लाख 16 हजार 127 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि 28331 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। जिसमें 129 सैलानी विदेशी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीडी डॉ. रंगाराजू टी., बेलरायां वार्डन प्रदीप कुमार वर्मा समेत रेंजर, वन दरोगा, वनकर्मी और गाइड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें