फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: औचक निरीक्षण में ‘टीचर’ बने डीएम

Wed, 29 Apr 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा को पढ़ाते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पनगीकलां में बुधवार को उस समय पढ़ाई का माहौल बदल गया, जब डीएम अंजनी कुमार सिंह औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। डीएम ने व्यवस्थाओं की पड़ताल की। साथ ही कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं के शैक्षिक स्तर की भी समीक्षा की।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान डीएम कक्षा छह में पहुंचे और बालिकाओं से संवाद किया। विज्ञान विषय के अंतर्गत ‘हमारे प्राकृतिक संसाधन’ पाठ के दौरान उन्होंने छात्राओं से प्रश्न पूछे। सन्नी और नेहा ने पर्यावरण की परिभाषा सहित प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। डीएम ने उनकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। साथ ही परिमेय संख्याओं की अवधारणा समझाते हुए बच्चों को सरल तरीके से गणित के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया।

इसके बाद डीएम कक्षा 10 में पहुंचे और छात्राओं के अधिगम स्तर का आकलन किया। उन्होंने 25 के बाद 29 का वर्गमूल पूछा, जिस पर कुछ छात्राएं उत्तर देने में असमर्थ रहीं। इस पर डीएम ने स्वयं बोर्ड पर विधिवत हल करते हुए वर्गमूल निकालने की प्रक्रिया समझाई और बच्चों को सरल तकनीक से परिचित कराया। डीएम ने कहा कि बुनियादी गणित और विज्ञान की समझ मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर अभ्यास और मन लगाकर अध्ययन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, पठन-पाठन व्यवस्था और बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए प्रवीण तिवारी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें