फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किसान परिवार को मदद का आश्वासन दिया

Fri, 24 Apr 2015 08:15 PM IST
ओयल-खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसल के नुकसान के सदमे में ओयल के किसान की मौत के बाद डीएम किंजल सिंह ने मृतक बाबूराम के घर जाकर उनकी पत्नी और परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिवार को शासन से मिलने वाली मदद जल्दी दिलवाने का आश्वासन दिया है। उधर कस्बे के मुराउनटोला स्थित बाबूराम के घर पर मातम का माहौल है।  
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने शुक्रवार दोपहर मृतक बाबूराम की पत्नी मोहिनी देवी से मिलकर उसे कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रसोइया के पद पर नौकरी देने, तत्काल बीपीएल कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को तत्काल राशन उपलब्ध कराया। डीएम ने युवराजदत्त इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली बाबूराम की बड़ी बेटी सुष्मिता की फीस माफ कराने और छोटी बेटियों शिप्रा और मानसी को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया।
डीएम ने बताया कि बाबूराम सब्जी बेचने का काम करता था, उस पर मंडी के व्यापारियों का पैसा बकाया था। डीएम ने मंडी के व्यापारियों से कर्जा माफ कराने और विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के तहत लाभ देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बेमौसम बारिश, ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की कमर टूट गई है। इस आपदा से पूरा प्रदेश प्रभावित है। इससे किसानों की हालत बेहद दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। फसल के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही राज्य सरकार ने किसानों की कर्जा वसूली पर रोक लगा दी है। बैंकों से भी कर्ज वसूली न करने को कहा गया है।
डीएम ने संभ्रांत नागरिकों, समृद्ध व्यापारियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी स्कूल, कॉलेजों से अपील की है कि जो किसान फीस जमा करने के लिए समय की मांग करते हैं उनकी सहायता करें और अवसर दें। जिन किसानों का निजी बकाया है उसकी अदायगी के लिए कम से कम अगली फसल तक का मौका जरूर दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें