फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बताईं ‘मेरा सारथी’ की खूबियां

Tue, 16 Jun 2015 06:45 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में डीएम किंजल सिंह ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘मेरा सारथी’ एप के बारे में प्रधानाचार्यों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

सभागार में मेरा सारथी योजना कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम किंजल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन और दीप जलाकर किया। इंटर कॉलेज के छात्र चैतन्य दीक्षित और निष्कर्ष गुप्ता ने स्वागत गीत पेश किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दिशा में डीएम की पहल मेरा सारथी की विशेषताएं और कार्य करने का तरीका बताया। प्रधानाचार्यों ने डीएम की पहल की सराहना की है। संचालन डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर विधायक विनय तिवारी ने कहा कि डीएम की दूरगामी सोच और पहल मेरा सारथी बच्चाें की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। अब बच्चे निर्भीक होकर स्कूल आ जा सकेंगे और अभिभावक भी निश्चिंत रहेंगे। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, नगर शिक्षाधिकारी केशवराम मिश्र, सीओ मधुबन कुमार सिंह, एबीएसए अनुराग मिश्र, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, कुलवंत सिंह चीमा, देवेश कुमार, महेश वर्मा, अवधेश मिश्र, विमलेश मिश्र, संजीव शुक्ल, सत्यनरायन वर्मा, श्याम किशोर अवस्थी, अनुपम मिश्र, संजय तिवारी, रवींद्र भूषण सिंह, शत्रोहन मिश्र, मधु त्रिपाठी, प्रकाश सिंह भदौरिया, भगवान बक्स सिंह, रामकुमार, राकेश, राजेश कश्यप, दयाशंकर वर्मा, श्यामकिशोर शुक्ल, अनुज खरे, राजकुमार कश्यप, संजीव दीक्षित आदि शिक्षक मौजूद रहे।
डीएम की अपील
डीएम ने अभिभावकों से कहा कि मेरा सारथी योजना बच्चों की सुरक्षा के लिए है। ऐसे में अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। अभिभावकों को इस योजना के तहत स्कूली वाहन चालकों की पूरी जानकारी मिल सकती है और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले बदमाश को आसानी से सबक सिखाया जा सकता है। खीरी को अपराध मुक्त जिला बनाने में मेरा सारथी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें