शहर के सदर चौराहा पर निर्देश देते डीएम व एसपी
- फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। नोएडा के डीएम को हटाने के बाद मुख्यमंत्री का डर अफसरों को सताने लगा है। मंगलवार को डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने पैदल घूमकर शहर का जायजा लिया।दुकानदारों व ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाकर समान खरीदने की हिदायत दी।
एएसपी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक को लॉककडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। अफसरों ने फायर ब्रिगेड के जरिये सड़को को सैनिटराइज कराया। डीएम व एसपी ने कहा कि पुलिस लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराए। लोगों से बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की अपील करे। इसके बाद भी यदि कोई बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर दिखाई पड़ता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे।
अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना पास यदि कोई वाहन मिलता है तो उसे सीज करे। सुनिश्चित करे कि बुधवार से कोई बिना वजह के सड़को पर घूमता हुआ न मिले।