फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2025: लखीमपुर खीरी में डीएम-एसपी ने किया घाघरा के घाटों का निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 04 Nov 2025 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

कार्तिक पूर्णिमा पर ईसानगर क्षेत्र के राजापुर गांव में घाघरा नदी किनारे ठूठवा मेला लगता है। इसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर डीएम और एसपी ने मंगलवार को घाघरा के घाटों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के इंतजाम परखे। 
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों से ली तैयारियों की जानकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर ईसानगर क्षेत्र के राजापुर गांव के ऐतिहासिक ठूठवा मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मंगलवार को सुबह डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घाघरा नदी के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जल पुलिस, गोताखोरों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी ली। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनाए गए अस्थायी चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और मेडिकल कैंप की स्थिति भी देखी। 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो और घाटों की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। 
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस बल को सतर्क रहने और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मेले की तैयारियों में और तेजी आ गई है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर घाघरा घाट पर हजारों श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे।

बीडीओ ने लगाए 15 सफाई कर्मी 
खंड विकास अधिकारी ईसानगर धन प्राप्त ने बताया कि मेले में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए 15 सफाई कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो साफ-सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें