फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने बुधवार को टीम के साथ जिला कारागार की महिला एवं पुरुष बंदी गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना, खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की और जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने स्वयं जेल में भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने टीम संग बैरकों में तलाशी अभियान चलाया, किसी के पास भी कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सबकुछ चाक चौबंद मिला।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष और महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह और राजेंद्र कुमारी व चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत, डॉ. सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें