फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी को चाक चौबंद मिलीं कारागार में व्यवस्थाएं

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम ने की जेल अधीक्षक और जेलर की तारीफ
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप तथा एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। दोनों आला अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस ने सभी बैरकों की चेकिंग की। साथ ही बंदियों और उनके सामान की तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कारागार में सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं। कारागार की व्यवस्थाएं देखकर डीएम-एसपी ने जेल अधीक्षक और जेलर की तारीफ की तथा और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम, एसपी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे ही पुलिस लाइंस और आसपास के थानों के करीब 35 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ जिला कारागार पहुंचे। डीएम के पहुंचने की खबर से कारागार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जेल अधीक्षक विनोद कुमार और जेलर ज्ञानप्रकाश वहां पहुंचे। डीएम, एसपी ने पुरुष और महिला बंदी गृह की एक एक बैरक चेक की। इस सघन चेंकिग अभियान में उन्हें सब कुछ व्यवस्थित मिला। कारागार के सभी बैरक साफ -सुथरे मिले। अधिकारियों ने जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया, जहां जिला चिकित्सालय की अपेक्षा बेहतर साफ-सफाई मिली। डीएम ने महिला बंदीगृह में स्थापित पेपर रीसाइकिलिंग यूनिट को भी देखा और उसकी सराहना की। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक से कारागार की सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा को लेकर निर्देश भी दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, सीओ सिटी मार्तण्ड प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें