नीमगांव क्षेत्र में छह फरवरी को सोते समय बसारा गांव निवासी लल्लूराम की धारदार हथियार से हत्या के मामले में नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को पीड़ित परिवारीजनों ने डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। पुत्र ओमप्रकाश का कहना है कि नीमगांव पुलिस बेवजह उन्हें ही परेशान कर रही है। जबकि हत्यारोपी खुलेआम घूमते हुए घरवालों को ही धमकी दे रहे हैं। ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।