फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति में पौधरोपण किया

Thu, 20 Aug 2015 10:14 PM IST
लखीमपुर-खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह ने स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पौधरोपण कर क्लीन मंडी ग्रीन मंडी अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने मुख्यमंत्री के नाम से भी एक पौधे का रोपण किया। इसके बाद मंडी समिति के व्यापारियों ने कई पौधे लगाकर इस अभियान को गति प्रदान की। इस मौके पर कई प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यक्रम के दौरान में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और मंडी सचिव को निर्देश दिया की मंडी परिसर के अंदर ज्यादातर फलदार वृक्षों के पौधे ही लगवाएं क्योकि ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में किसान मंडी परिसर आते हैं, वह फलदार वृक्षों का लाभ उठा सकें। इस मौके पर मंडी सचिव उमेश यादव, सहायक निदेशक सूचना प्रदीप सिंह चौहान के अलावा मंडी के व्यापारी  बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें