फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़े बैनामों पर डीएम की नजर, पांच संपत्तियों का कराया सत्यापन

Sun, 23 Aug 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को नई बस्ती, राजापुर और काशीनगर में पांच बड़े बैनामों का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि का स्वरूप, निर्माण की स्थिति, क्षेत्रफल, बाजार मूल्य और स्टांप शुल्क का मौके पर सत्यापन कराया। नक्शों और राजस्व अभिलेखों का भी मौके की स्थिति से मिलान किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से सर्किल रेट, संपत्ति मूल्यांकन और स्टांप शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कम मूल्यांकन, राजस्व क्षति या नियमों के उल्लंघन की आशंका वाले बैनामों की गहन जांच कराई जाएगी। एआईजी स्टांप को प्रत्येक संदिग्ध बैनामे की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। स्टांप शुल्क चोरी, गलत मूल्यांकन या नियमों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें