फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस बैरक में सीलन, पुताई के रंग में असमानता होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित तीन निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस बैरक, आईटीआई कैंपस में ऑडिटोरियम कम मल्टीपरपज हॉल और आधुनिक कार्यशाला का निर्माण देखा। समय से और गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश निर्माण ईकाइयों को दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 7.78 करोड़ रुपये से पुलिस बैरक का निर्माण हो रहा है। इसका काम जून 2020 में उप्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड निर्माण इकाई लखनऊ ने शुरू किया था। वर्तमान में लिफ्ट और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। सीलन मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। भवन की पुताई के रंग में असमानता को दूर करने को कहा।
डीएम ने बैरक परिसर की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई की माप करवाकर क्रॉस चेक किया। इसके बाद डीएम ने आईटीआई कैंपस में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम कम मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन द्वारा 1.46 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दोनों ग्रीन रूम में एसी लगवाकर वातानुकूलित बनाने के निर्देश दिए। ग्रीन रूम की खिड़कियों के बाहर जाली और परिसर में पंखे लगवाने को कहा।
विज्ञापन



बिना फिनिशिंग हैंडओवर न हो कार्यशाला : डीएम
डीएम ने टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय आईटीआई के उन्नयन के लिए आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष को देखा। फ्लोर में फिनिशिंग न दिखने पर नाराजगी जताई। आईटीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि फिनिशिंग के बिना हैंडओवर न किया जाए। इसका निर्माण 354.65 लाख से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम यूनिट -11, लखनऊ है। कार्यशाला में टाटा की ओर से लगाई गई मशीनों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें