फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: लखीमपुर खीरी में डीएम ने 61 शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षा में योगदान को सराहा

Sat, 05 Sep 2026 06:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिले के 61 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपदीय समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लखीमपुर खीरी के दो शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
डीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने और अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज को नई दिशा देने वाले 61 शिक्षकों का शनिवार को सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपदीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। जिले के दो शिक्षकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। 

विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गुरु को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। शिक्षक विश्वास और संस्कार के प्रतीक हैं। उनके कंधों पर बच्चों के भविष्य निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है।

डीएम ने अपने बचपन और शिक्षकों को याद करते हुए कई संस्मरण साझा किए। डीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव विद्यालयों में ही तैयार होगी। इसलिए शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान के साथ संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा से बनते हैं योग्य नागरिक 
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि ज्ञान ही इंसान को जीवन की सही दिशा दिखाता है। जिस प्रकार शिल्पकार पत्थर को तराशकर मूर्ति का रूप देता है और कुम्हार कच्ची मिट्टी को तपाकर उसे उपयोगी आकार देता है, उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के अवगुणों को दूर कर उन्हें योग्य और सक्षम नागरिक बनाता है।

इन शिक्षकों को मिला सम्मान
जनपदीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के 21, बेसिक शिक्षा परिषद के 35 शिक्षकों के साथ पूर्व के वर्षों में राज्य पुरस्कार प्राप्त पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के हाथों लखीमपुर के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय रतसिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार तथा माध्यमिक शिक्षा के अधीन संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यूपी बोर्ड) के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री शिक्षक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें