फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर ली बैठक, दिए निर्देश

Wed, 20 May 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खमरिया में हुए सड़क हादसे के बाद मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुधार कराने, साइन बोर्ड लगाने और सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर व अन्य संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एआरटीओ और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर बढ़ते हादसों को देखते हुए डीएम ने स्पीड मॉनिटरिंग कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, एआरटीओ शांति भूषण पांडे सहित लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
-
जिले में 92.87 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद डीएम ने पौधरोपण अभियान की भी समीक्षा की। जिले में 92.87 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें वन विभाग को 27 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 37 लाख और कृषि विभाग को 8.37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें