फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिराना गांव में नदी का कटान देखने पहुंचे डीएम और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बोलीं, विभाग सचेत होता तो न आती ऐसी नौबत
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ में बाढ़ कटान की अमर उजाला में छप रही खबरों का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। रविवार को डीएम और विधायक अहिराना गांव में कटान स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।
पिछले कई दिनों से शारदा नदी खेत खलिहान समेटती हुई आबादी तक पहुंच गई, जबकि चार घर नदी की आगोश में समा गए और कई घर निशाने पर हैं। ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। नदी का रौद्र रूप देख ग्रामीण गांव छोड़ रहे हैं। उक्त समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद श्रीनगर विधायक के साथ रविवार को डीएम अरविंद चौरसिया सरकारी अमले के साथ बाढ़ कटान का जायजा लेने अहिराना गांव पहुंचे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि 2017-18 में कटान रोकने के लिए प्रोजेक्ट पास हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने गूम गांव तक परकोपीन और जिओ बैग लगाई। विधायक का कहना है कि अहिराना के पास यह कहकर काम नहीं करवाया गया कि वहां सिल्ट जमा हो गई है। विधायक ने कहा कि यदि काम हो जाता तो कटान की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन

उधर, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ने एसपी विजय ढुल, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, कानूनगो अंकित अवस्थी, प्रधान प्रीतम यादव, तेजलाल निषाद, अभय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें