फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और डीडी की जंग में दुधवा फिर बंद

Wed, 16 Dec 2015 09:59 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह और दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह के बीच चल रही जंग के बीच दुधवा नेशनल पार्क में बुधवार को फिर ताला लटक गया। दुधवा पार्क के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर मुख्यालय, कैंपस और पर्यटन गेट बंद कर दिए गए। कर्मचारियों ने परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया। इस कारण बुधवार सुबह 50 से अधिक सैलानी लौट गए। इस बीच देर शाम डीडी ने पर्यटन फिर से शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन

आंदोलित कर्मचारियों ने चेतावनी दी है जब तक डीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सपा अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रेहान खान के नेतृत्व में काफी लोगों ने डीडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुई दुधवा गेट के पास पलिया-गौरीफंटा, चंदनचौकी मार्ग पर जाम लगाया। एसडीएम को ज्ञापन देकर उन्होंने पार्क में पर्यटन शुरू कराने की मांग की।
बता दें कि उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद समेत कई कर्मचारी नेताओं ने 15 दिसंबर तक डीएम का तबादला न होने पर 16 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। फेडरेशन समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार को दुधवा पहुंचे और वहीं परिसर में धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। यही नहीं, जिला प्रशासन आए दिन उनकी साख को खराब करने के लिए कुचक्र रच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें