फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, गोला में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार रात से जिले में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू हो गया। यातायात व्यवस्था में यह बदलाव सोमवार की रात 11 बजे तक रहेगा। गोला कस्बे में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोहम्मदी, अलीगंज व अन्य स्थानों से गोला होकर जाने वाले वाहनों को बदले रास्ते से निकाला जाएगा। कस्बे में ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी। रोडवेज बसों का संचालन कस्बे से दूर अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान भाेलेनाथ की आराधना को प्रतिदिन करीब दो हजार श्रद्धालु छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचते हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या 20 से 30 हजार तक पहुंच जाती है। मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला तड़के से देर रात तक चलता है। गोला आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने चार जुलाई से 29 अगस्त तक रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।


इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे। अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर लखीमपुर भेजा जाएगा। बरेली, पीलीभीत व बहराइच जाने वाले वाहनों को खुटार से डायवर्ट कर मैलानी, पलिया, ढखेरवा होकर भेजा जाएगा। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। कस्बे में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन




अस्थायी बस अड्डे से मिलेगी रोडवेज

गोला आने वाले श्रद्धालुओं को सोमवार की रात 11 बजे तक मोहम्मदी बाईपास चौराहे के राइस मिल परिसर में संचालित अस्थायी बस अड्डे से बस मिलेगी। यह व्यवस्था दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है। बीते रविवार को अस्थायी बस अड्डे का संचालन दोपहर बाद से हो सका था। सावन के चौथे सोमवार को गोला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, लखीमपुर और गोला डिपो ने इसके विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें