गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी ईसीजी मशीन। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिल के मरीजों के प्राथमिक इलाज के लिए ईसीजी मशीन के साथ विशेष रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मरीज को दिल से संबंधित दिक्कत होने पर ईसीजी मशीन से जांच की जाती है। स्थानीय डॉक्टर मशीन की रिपोर्ट की व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हृदय रोग विशेषज्ञों से पुष्टि कराते हैं। इसके बाद मरीज हृदय रोग से संबंधित विशेष केंद्र पर रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि स्टेमी केयर प्रोजेक्ट के तहत दिल के मरीजों के लिए विशेष रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संवाद