फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ऑफीसर्स वाइफ क्लब का गठन, उपहार बांटे

Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
cake - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्रिसमस पार्टी कर काटा केक, विजयी प्रतिभागी को सेंटाक्लाज ने किया पुरस्कृत 
विज्ञापन

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाकर समाज का उत्थान करने की मंशा से डीएम आकाशदीप की पत्नी रश्मि सिंह ने जिला ऑफीसर्स वाइफ क्लब का गठन किया। क्लब का शुभारंभ जिला राइफल क्लब में क्रिसमस पार्टी में केक काटकर किया गया। 
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि इस क्लब के माध्यम से जिलास्तरीय अधिकारी की पत्नियां और महिला अधिकारी आपस में रूबरू हो सकेंगी। साथ ही समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के लिए कार्य कर उन्हें लाभान्वित कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकेंगी। इस पर उन्होंने गुनगुनाया, माना अंधेरा घना है, लेकिन दीया जलाना कहां माना है। क्लब की संक्षिप्त नियमावली और रूपरेखा तैयार की गई। क्लब की सचिव डॉ प्रियंका अवस्थी और कोषाधिकारी विभा सिंह चुनीं गईं। पश्चात किसमस पार्टी में प्रभु ईशु के संदेशों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गीत, संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में मुख्य विजेता शिप्रा शुक्ला और कली प्रतियोगिता में श्रद्धा श्रीवास्तव विजेता रहीं। इस मौके पर सेंटा क्लाज ने उपस्थित बच्चों एवं बड़ों को उपहार भेंट किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनी वाली महिलाओं को क्लब अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुधा गुप्ता, गीता कुलश्रेष्ठ, पल्लवी मिश्रा, श्वेता वर्मा, फिरदौस जहां, शाइस्ता, शालू, कुमुद, वंदना त्रिपाठी, अंजली, मनीषा, नमीषा अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल समेत तमाम क्लब सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें