फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल और कबड्डी से शुरू हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूद विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्टेडियम
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में 14 से 19 मार्च तक आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत शनिवार को वॉलीबॉल बालिका जूनियर वर्ग और कबड्डी बालक जूनियर वर्ग के मुकाबलों से हुई।
विज्ञापन

वॉलीबॉल बालिका जूनियर वर्ग में यूपीएस रामपुर गुरुकुल की टीम ने पहला सेट 26-24, दूसरा 25-15 और तीसरा सेट 15-8 अंकों से जीतकर खिताब अपने नाम किया। यूपीएस बिझौली, लखीमपुर की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी बालक जूनियर वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीबीएसई बोर्ड, लखीमपुर की टीम ने 17-11 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि महंगू खेड़ा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद इरफान ने किया। समापन पर जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन विनय अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन में रजनीश वर्मा, इरफान मलिक, शिवा वर्मा, विपिनेश मिश्रा, योगेश गुप्ता, हितेंद्र, रमेश, राजेश मिश्रा, ओम प्रकाश, संजय कुमार यादव और विजय कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें