फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीआईसी में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी दो वर्गों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उन छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा, जिन्होंने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदर्शनी में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें