लखीमपुर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में करीब 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता लखीमपुर चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुई। पांच वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के प्रतिभागी इसमें शामिल हुए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखीमपुर चेस एसोसिएशन की ओर से शहर के मोहल्ला मिश्राना में रविवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व विधायक बंकटा सिंह और टुन्नू सिंह की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में करीब 140 खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनके बीच सात राउंड में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
आयोजक कुंवर रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना और उनमें शतरंज के प्रति रुचि विकसित करना है। शतरंज से बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता के सात राउंड के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विजेताओं के रूप में किया जाएगा।