विदाई के समय जिला जज को स्मृति चिन्ह देते वकील। स्रोत :वकील
लखीमपुर। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में जिला न्यायाधीश, सैय्यद माउज बिन आसिम के स्थानांतरण के बाद उनका विदाई समारोह किया गया। बृम्हादीन मिश्र सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजकुमार त्रिवेदी सहित सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ खीरी की कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि सैय्यद माउज बिन आसिम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी समिति ने जिला न्यायाधीश को स्मृति चिह्न भेंट किया। विदाई समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालस्टर लाल पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष सत्ती सरन गौतम, संयुक्त सचिव प्रभाकर ब्रह्म मिश्रा, ऐश्वर्या धुरिया और अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद