फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ताजिये की ऊंचाई पर विवाद, पुलिस से हाथापाई का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुहर्रम के दौरान रकेहटी कस्बे में ताजिये की निर्धारित ऊंचाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता और हाथापाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक से भी धक्का-मुक्की की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रकेहटी कस्बे में मोहर्रम ड्यूटी के दौरान हल्का इंचार्ज धनंजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ तैनात थे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार 12 फुट से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों को खोलकर ले जाने के लिए कहा जा रहा था। इसी दौरान रकेहटी निवासी अभय सिंह ने आपत्ति जताई। कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई हो गई। आरोप है कि युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने प्रभारी निरीक्षक से भी हाथापाई की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में नाखून लग गया।
विज्ञापन

इसी दौरान क्षेत्र का भ्रमण कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ देर तनाव की स्थिति रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। इसके बाद मोहर्रम का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें